webhindi.com वेबहिन्‍दी डॉट कॉम

यदि आप

· अपने कम्‍प्‍यूटर पर हिन्‍दी देखना चाहते हैं

· हिन्‍दी में काम करना चाहते हैं

· कोई जानकारी हिन्‍दी में चाहते हैं

· हिन्‍दी के बारे में जानना चाहते हैं

· हिन्‍दी की दूसरी वेबसाइटों के बारे में जानकारी चाहते हैं

तो यह वेबसाइट आपके लिए है।

 

वेबहिन्‍दी डॉट कॉम में

आपका स्‍वागत है।

 

If you can't read this page in Hindi, then click "view" >" Encoding" > Unicode(UTF-8) and redisplay the page, you should be able to see the page in Hindi. (you should be using IE 5 or later). otherwise download and install font clock here. For other help click here. For Hindi font Click Here .  For other Hindi fonts please click here and follow the instructions.)

WebHindi Home Page  वेबहि‍न्‍दी होम पेज

Text Box: WebHindi.com website has been created in Microsoft's Unicode Mangal font. It will mainly endeavour to provide information about the Hindi websites and the Hindi content available on the internet and to provide solutions to various problems related thereto.
वेबहिन्‍दी-डॉट-कॉम वेबसाइट माइक्रोसॉफ्ट के यूनिकोड मंगल फॉन्‍ट में तैयार की गई है। इसमें मुख्‍य रूप से इंटरनेट पर उपलब्‍ध हिन्‍दी वेबसाइटों और हिन्‍दी की सामग्री के बारे में जानकारी तथा उनसे संबंधित विभिन्‍न समस्‍याओं का समाधान उपलब्‍ध कराने की कोशिश की जाएगी।
यह हिन्‍दी वेबसाइटों का सर्च इंजन नहीं है, बल्‍कि हिन्‍दी वेबसाइटों की विंडो अर्थात् झरोखा है। इस वेबसाइट को तैयार करने का मुख्‍य उद्देश्‍य विद्यमान वेबसाइटों पर उपलब्‍ध हिन्‍दी की सामग्री के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान करना है। इससे हिन्‍दी पाठकों में इस बात के प्रति जागरूकता भी आएगी कि हिन्‍दी में बहुत सी अच्‍छी वेबसाइटें उपलब्‍ध हैं। उन्‍हें वेब पर अपेक्षित जानकारी हिन्‍दी में भी मिल सकती है।
अक्‍सर जब हम हिन्‍दी पाठ वाली कोई वेबसाइट खोलने की कोशिश करते हैं तो हिन्‍दी लिंक खुलता ही नहीं। अगर यह खुल भी जाता है तो उसमें कचरानुमा अक्षर या टूटे-फूटे अक्षर नज़र आते हैं।
कुछ अच्‍छी वेबसाइटें भी हैं जहां हिन्‍दी बिल्‍कुल ठीक दिखाई देती है। यूनिकोड मे तैयार की गई "बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम" एक ऐसी हिन्‍दी वेबसाइट का उदाहरण है जिससे प्रेरित होकर मैंने यह वेबसाइट तैयार की है। 
इस वेबसाइट के ज़रिए कम्‍प्‍यूटर और इंटरनेट के वातावरण में हिन्‍दी से संबंधित समस्‍याओं का समाधान उपलब्‍ध कराने का प्रयास भी किया जाएगा।
इस वेबसाइट के बारे में या वेबसाइटों में हिन्‍दी के बारे में आपके कोई भी प्रश्‍न हों तो हमसे संपर्क करें। आपके हिन्‍दी संबंधी प्रश्‍नों और समस्‍याओं का उत्‍तर देने का प्रयास किया जाएगा। आपके सुझावों का भी स्‍वागत है।
C.M. Rawal
I-58, Sector 41, Noida - 201303, India
चन्‍द्र मोहन रावल
आइ -58, सेक्‍टर 41, नोएडा - 201303, भारत
Mobile मोबाइल: +91 - 9810281922
E-mail  ईमेल: cmrawal@yahoo.com
		webhindi@webhindi.com

Hindi in Websites, Websites in Hindi

वेबसाइट में हिन्‍दी, हिन्‍दी में वेबसाइट